Headlines

मोतिहारी-मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य अरेस्ट:आनंद धाम और साईं मंदिर से मुकुट-छत्र चोरी का खुलासा




मोतिहारी में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया में भी मंदिरों को निशाना बनाया था। गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को यूपी पुलिस अपने साथ ले गई है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि बेलीसarai स्थित आनंद धाम मंदिर में 8 जून को चोरी हुई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर की रात मिस्कॉट स्थित साईं मंदिर से मुकुट और छतरी चोरी कर ली गई थी। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी और मानवीय सूचना पर हुई गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को चोरी की घटनाओं का पता लगाने, आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने की जिम्मेदारी दी गई थी। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने 4 नवंबर को मोतिहारी के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। चार आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने दिनेश कुमार, बब्लू कुमार, श्याम सुंदर कुमार और सुभाष महतो को गिरफ्तार किया है। डीएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आनंद धाम और साईं मंदिर में चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने गाजीपुर और बलिया के विभिन्न मंदिरों में चोरी करने की बात भी बताई। आदापुर की नदियों से चोरी का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आदापुर थाना क्षेत्र की अलग-अलग नदियों से मंदिरों से चुराए गए छत्र और चांदी के सामान बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। विशेष टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल छापेमारी टीम में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, एसआई केवी हनुमंत, एसआई प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *