Headlines

Begusarai NH-31 Accident | Pickup Hits Bike Leaving Two Injured



बखड्डा के पास NH-31 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अनीश कुमार और आरती कुमारी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत सुरक्षित है।

.

साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना मिलने पर ERV-1 की पुलिस टीम बखड्डा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। वहां पता चला कि एक महिला और एक पुरुष साथ जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम ने एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

टक्कर के बाद NH-31 पर कुछ समय तक यातायात रुका रहा। ERV-1 की टीम ने यातायात फिर से शुरू कराया। अब घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है।

पुलिस के मुताबिक, अनीश कुमार खगड़िया जिले के निवासी अनिल पासवान के करीब 27 वर्षीय बेटे हैं। आरती कुमारी खगड़िया जिले के बछौता निवासी मंटू साह की बेटी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *