Headlines

संतोष ट्रस्ट ने मानसी प्रखंड का स्थापना दिवस मनाया:छोटी बलहा में 31वें साल पर विशेष कार्यक्रम




संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को छोटी बलहा स्थित सभागार में मानसी प्रखंड-सह-अंचल का 31वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी संतोष कुमार ने की।
बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह मुख्य अतिथि और भाजपा नेता मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संतोष कुमार ने कहा कि मानसी प्रखंड ने 31 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड को आगे बढ़ाने में आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सभी का योगदान रहा है। क्षेत्र के विकास में सामाजिक भागीदारी और मिलकर किए गए प्रयासों की भूमिका भी अहम है।
राजाराम सिंह ने कहा कि मानसी के विकास में प्रखंड और अंचल प्रशासन के साथ सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की भी भागीदारी रही है।
मुकेश कुमार ने बताया कि मानसी प्रखंड-सह-अंचल की स्थापना 2 नवंबर 1995 को हुई थी। उन्होंने कहा कि यह इलाका विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन वार्ड सदस्य मंटू कुमार सिंह ने किया। ट्रस्ट के सचिव श्रवण आर्य ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर संजीत कुमार, रामसागर साह, शंकर ठाकुर, गौतम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *