- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

त्रिपुरा के बॉक्सानगर की आशाबाड़ी में सोमवार को तस्करों ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की।
उन्होंने जवानों के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। हमले में तीनों जवानों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के तहत कांटेदार तार वाली सीमा के पास हुई। यह जगह गेट नंबर 174 और 175 के करीब है।
49वीं बटालियन के जवान इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कथित तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उनका पीछा किया। BSF जवानों ने इनमें से कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेफजुर रहमान के रूप में हुई है।
दिल्ली में वीडियो कॉल पर सलाह लेकर जूनियरों ने किया ऑपरेशन, युवक की मौत

दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में अपेंडिक्स के मामूली ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाए गए युवक आशीष की मौत हो गई।
आशीष की मौत के बाद परिजनों का दावा है कि 29 अक्टूबर को ऑपरेशन के दौरान सीनियर सर्जन अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। जूनियर डॉक्टरों ने वीडियो कॉल पर उनसे सलाह लेकर सर्जरी की।
परिवार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में गलती के बाद मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां लाइफ सपोर्ट मॉनिटर खराब होने का आरोप है। सुबह करीब 4 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बंगाल में नए चर्च में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं पर हमला

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बसंती थाना क्षेत्र में एक चर्च के उद्घाटन के दौरान 30-35 लोगों ने वहां हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। घटना नारायणपुर क्षेत्र में शनिवार की है।
इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के समय बिशप सुब्रत चक्रवर्ती, पादरी और श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, पादरियों व श्रद्धालुओं पर हमला किया और वीडियो बनाने वालों के फोन तोड़ दिए।

