Headlines

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करना चाहता है, ऐसे में विवादों से बचने के लिए 4 बातें ध्यान रखें


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; When Someone Wants To Prove Themselves Superior, Keep These 4 Things In Mind To Avoid Conflicts.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करना चाहता है। वह अपने विचारों को ज्यादा महत्व देता है और अपनी रुचियों, मान्यताओं, प्रकृति को ही सर्वश्रेष्ठ मानता है। ऐसी मानसिकता संवाद की सहजता को समाप्त कर देती है। रिश्तों में विवादों से बचने के लिए क्या करना चाहिए…

1. आज हम बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन वास्तविक अर्थों में संवादहीन होते जा रहे हैं। हम दूसरों की बातों को सुनने, समझने और स्वीकार करने के बजाय अपनी बात मनवाने में अधिक रुचि रखते हैं। इससे बचना चाहिए…

2. हमारे अधिकतर संवाद सतही, औपचारिक अथवा प्रायोजित रहते हैं। हमारे संवादों में सत्य को जानने की जिज्ञासा और वास्तविकता को स्वीकार करने का साहस नहीं होता।

3. बातचीत केवल संबंधों में मधुरता बनाए रखने का माध्यम नहीं होना चाहिए। हमारी बातचीत का उद्देश्य एक-दूसरे के सत्य, संवेदना और दृष्टिकोण को समझना भी होना चाहिए।

4. सच्चा संवाद वही है, जिसमें व्यक्ति स्वयं को सही सिद्ध करने के बजाय सत्य को समझने और स्वीकार करने के लिए तत्पर हो। इन बातों का ध्यान रखने पर हम विवादों से बच सकते हैं।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *