![]()
रफीगंज शहर के राजा बिगहा इलाके में सोमवार शाम सड़क पर पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 11 वर्षीय रिया कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रिया शाम को अपने घर से करीब 500 मीटर दूर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान सड़क पर पहले से टूटकर गिरे एक नंगे बिजली के तार पर उसका पैर पड़ गया। करंट इतना तेज था कि रिया की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के पिता अखिलेश कुमार खत्री पिछले करीब 10 वर्षों से रफीगंज में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित परिवार मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित टीएसी बस्ती रंगामारी का रहने वाला है। मासूम बेटी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथिलेश कुमार और एसआई उमेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय औरंगाबाद भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
रफीगंज में करंट लगने से बच्ची को मौत:टूटे बिजले के तार की चपेट में आई, घर से 500 मीटर दूर टहलने गई
