Headlines

त्योहारों पर पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे:जनरल-स्लीपर श्रेणी के कोच बढ़ेंगे, हावड़ा से चलने वाली ट्रेनों में मिलेगी सुविधा




दिवाली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 5 एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाएगा। चार ट्रेनों में जनरल श्रेणी का और एक ट्रेन में स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे हावड़ा, जमालपुर, रामपुरहाट, आजिमगंज, मोकामा और कटिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। देखें ट्रेनों की लिस्ट कविगुरु एक्सप्रेस (13015/13016): हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल द्वितीय श्रेणी का कोच लगेगा। हावड़ा से यह सुविधा 4 से 14 नवंबर तक और जमालपुर से 5 से 15 नवंबर तक मिलेगी। ट्रेन में एलएचबी कोचों की संख्या 13 से बढ़कर 14 हो जाएगी। शहीद एक्सप्रेस (12347/12348): हावड़ा-रामपुरहाट-हावड़ा ट्रेन में 4 से 14 नवंबर तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगेगा। इसके बाद ट्रेन में 13 की जगह 14 कोच होंगे। गणदेवता एक्सप्रेस (13017/13018): हावड़ा-आजिमगंज-हावड़ा ट्रेन में 4 से 14 नवंबर तक एक अतिरिक्त जनरल कोच मिलेगा। ट्रेन 13 की जगह 14 एलएचबी कोच के साथ चलेगी। हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (13029/13030): इस ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। हावड़ा से 4 से 14 नवंबर और मोकामा से 5 से 15 नवंबर तक यह सुविधा मिलेगी। ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी। हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस (13033/13034): इस ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। हावड़ा से 5 और 6 नवंबर और कटिहार से 6 और 7 नवंबर को चलने वाली ट्रेनों में यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद ट्रेन में 17 की जगह 18 कोच होंगे। त्योहारों में सफर होगा थोड़ा आसान

दिवाली और छठ के मौके पर बिहार और बंगाल के बीच यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से जनरल और स्लीपर श्रेणी में यात्रियों को अधिक जगह मिल सकेगी। खासकर जमालपुर और भागलपुर रेल क्षेत्र के यात्रियों के लिए कविगुरु एक्सप्रेस में अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा राहत देने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *