![]()
छोटी बेटी की शादी में व्यस्त मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा की ओर से नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भेजा गया है. विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है। अनंत सिंह को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है। सोमवार को अनंत सिंह ने विधानसभा का नोटिस प्राप्त कर लिया। 24 अक्टूबर को पार्टी से निकाले गए अनंत सिंह और उनकी पत्नी मोकामा से विधायक अनंत सिंह को 24 अक्टूबर को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। अनंत सिंह लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से निष्कासित किया गया था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाना ने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशांसा भी की थी। 25 नवंबर तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस अनंत सिंह को जदयू से बाहर करने के बाद बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने उनकी पत्नी नीलम देवी को पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। पत्र में 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह अनंत सिंह से मिलने उनके आवास पहुंची थी। इससे पहले सोमवार सुबह नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया था। इसके साथ ही उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया था।
Source link
मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस:पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप; 7 दिन के अंदर पक्ष रखने को कहा गया
