![]()
शेखपुरा शहर के बाईपास रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। हादसा रेडक्रॉस भवन के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे चारों युवक घायलों की पहचान जमुई जिले के चौरासा अवगिला गांव निवासी सचिन कुमार, धनंजय कुमार, शिवा कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक एक ही बाइक से जमुई स्थित अपने घर से शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अपने परिजन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक युवक की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर हादसे में एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बेहतर इलाज के लिए उसे पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है। नगर थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शेखपुरा में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे गिरी:एक ही बाइक पर सवार 4 युवक घायल, एक की हालत गंभीर; पावापुरी रेफर
