![]()
गोपालगंज में सम्राट सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट की विभिन्न प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह, निर्माणाधीन मल्टीपर्पस सामुदायिक भवन, नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, मोक्ष वाटिका, वाटर पार्क, नारायणी नदी की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित प्रोटेक्शन वॉल, नारायणी एक्सप्रेस-वे सहित अन्य विकास योजनाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। भव्य केंद्र के रूप में विकसित करना लक्ष्य मंत्री ने परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डुमरिया घाट को धार्मिक आस्था, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक जनसुविधाओं के एक भव्य केंद्र के रूप में विकसित करना लक्ष्य है। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से डुमरिया घाट की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगी। इकोनोमिक एक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। डुमरिया घाट का विकास केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि बैकुंठपुर और गोपालगंज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प है।
Source link
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का इंस्पेक्शन किया:डुमरिया घाट पर विकास कार्यों की प्रोग्रेस देखी, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
