Headlines

बोचहां में चार साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस घर से छापेमारी कर पकड़ा; न्यायिक हिरासत में भेजा गया




मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफुद्दीनपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी सोनेलाल सहनी के पुत्र राज कुमार सहनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध बोचहां थाना में कांड संख्या 519/2022 दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी भी की गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस बीच न्यायालय की ओर से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर मामले के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को लेकर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे वारंटी राज कुमार सहनी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। थाना लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *