Headlines

समस्तीपुर-अवैध संबंध में चाकू घोंपकर निकाली आंतें:आरोपी बोला- छोटे भाई की पत्नी के घर में रात गुजरता था, पढ़िए किसान हत्याकांड का कबूलनामा




समस्तीपुर के कल्याणपुर में किसान की हत्या अवैध संबंध की वजह से हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मेरे घर की महिला से मृतक का अवैध संबंध था। वो महिला के घर में रात गुजारता था, जो मुझे पसंद नहीं था। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। मृतक ने पंचायत के फैसले को भी नहीं मान रहा था। इसके बाद हत्या के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था। इसलिए उसे मार डाला। दरअसल, भागीरथपुर गांव में जूट मिल गाढ़ा वार्ड-4 निवासी अजीत कुमार सहनी (48) की उसी गांव के रहने वाले झगरू सहनी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना की शुरुआत में सूचना मिली थी कि जमीन विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला अवैध संबंध का निकला। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अजीत कुमार ने गांव के झगरू सहनी से जमीन की डील की थी। इसके लिए 4 लाख रुपए दिए थे। आरोपी न जमीन रजिस्ट्री कर रहा था, न पैसे लौटा रहा था। मृतक के परिवार ने बताया कि शनिवार को पैसे देने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिर शाम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में यूज चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या जमीन विवाद में नहीं, बल्कि अवैध संबंध की वजह से किया गया है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे ने जमीन खरीद-बिक्री के लिए रुपए लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, अब तक के अनुसंधान में हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आई है। आरोपी का पड़ोस की महिला के घर से निकलने के बाद हुआ विवाद एक ग्रामीण ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया कि मृतक अजीत का झगरू सहनी के परिवार की एक महिला से लंबे समय से अवैध संबंध था। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है। अजीत अक्सर महिला के घर आता-जाता था और कई बार वहीं रुकता भी था। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में निर्णय हुआ था कि अजीत उस महिला के घर नहीं जाएगा। इसके बावजूद वह महिला के घर आता-जाता था, जो झगरू को अच्छा नहीं लगता था। शनिवार सुबह अजीत महिला के घर से अपने घर की ओर जा रहा था। महिला के घर से करीब 50 मीटर आगे गुटखा दुकान के पास उसकी मुलाकात झगरू सहनी से हो गई। दोनों के बीच महिला के घर आने-जाने को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान झगरू ने अपने पास से चाकू निकाला और अजीत के पेट में हमला कर दिया। चाकू के वार से अजीत की आंतें बाहर आई, महिला ने पहुंचाया अस्पताल बताया जा रहा है कि इस हमले से अजीत के पेट में गंभीर जख्म हो गया और आंत बाहर निकल आई। इसके बाद वह खून से लथपथ हालत में भागकर उसी महिला के घर पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक, घायल अजीत को देखकर महिला ने उसके पेट पर गमछा बांधा और टोटो से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचाई। इस दौरान परिवार के लोगों को भी घटना की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन महिला वहां से निकल गई थी। मृतक के बेटे ने झगरू के साथ महिला को भी बनाया आरोपी अजीत के बेटे राहुल कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में झगरू सहनी के अलावा उस महिला को भी आरोपी बनाया है। आवेदन में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपी झगरू ने बताया कि अजीत का पड़ोस की महिला से संबंध था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगरू और अजीत दोनों एक ही जूट मिल में बोरी सिलने का काम करते थे। डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे वास्तविक वजह, महिला की भूमिका और जमीन के विवाद से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *