Headlines

Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन सोमवार को मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने लिखा कि उनके लिखे शब्दों को गलत तरह पेश किया जाता है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने चेतावनी दी है कि उनके 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, अगर वो इशारा करें तो ये फॉलोवर्स उनके लिए तैयार बैठे हैं। बिग बी का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले कृष्ण कन्हैया के लिए एक लाइन लिखी, लेकिन उसे धमकियां मिलने से जोड़ दिया गया।

अमिताभ बच्चन ने तड़के सुबह आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) से लिखा, ‘कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना स्वरूप, अक्सर उच्चारण करते है- ” हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और मीडिया उसका निरादर करके, अपना प्रचार करने के लिए, छापता है, ‘देखिए ये अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है, कि ‘ले आओ हाथी घोड़ा’। हम अपने हथियारों से लड़ेंगे, डरेंगे नहीं। सुन लो कान फाड़ के मीडिया वालो। 50 मिलियन की आबादी है हमारे फॉलोवर्स की मीडिया वालो। जिस दिन हमने इशारा किया, तो उनमें से केवल 10 प्रतिशत ही ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं।

आगे बिग बी ने लिखा, तुम जितनी हमारे शब्दों की उलट पलट करके निंदा करोगे, उससे 100 गुना ज्यादा करने की क्षमता हमारे Ef के पास पड़ी है। बस बोलने की देरी है उन्हें। ये देखिए मीडिया क्या छापता है- “अमिताभ बच्चन ने विरोधियों की धमकी पर कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर निकाली भड़ास- ‘जाओ, ले आओ अपने हाथी घोड़े।’ ये देखा आपने- धर्म का निरादर, और बेतुका, हास्यास्पद, असंगत, ये वो हैं जिन्हें देश का पांचवां पिलर माना जाता है, चौथा पिलर तो हमारे संस्कारों में माना जाता है, आदर सम्मान के साथ। एक छटा इस लिए कहा जाता है, क्योंकि उन्हें देशवासियों की और से सम्मानित, और एक समाज में आदार रूपी दर्जा दिया जाता है।

लंबी चौड़ी पोस्ट के आखिर में अमिताभ बच्चन ने लिखा, सम्मान? इससे बड़ा हास्यपद नहीं हो सकता। हमसे कोई गलती हो जाए, तो हम तुरंत क्षमा मांगते हैं, और सुधार करने की कोशिश करते हैं। पर यहां लगता है उनका ये जन्म सिद्ध अधिकार है। मैं कहने वाला था एक पीड़ित व्यक्ति का, स्नेह प्यार, जा रहा हूं सोने। लेकिन पीड़ित नहीं कहूंगा। अपनी पीड़ा का अधिकार केवल मेरा है, वो आपके (मीडिया) लायक नहीं है।

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा था, लिखते हैं प्रार्थना, और मीडिया उसके शब्दों का दुरुपयोग करके, निरादर करता है। इतनी लाचारी? अब मीडिया हमारे हाथ में भी है। सोच लो। भारी पड़ेगा।

कल बुलेटप्रूफ ग्लासेस की आड़ में की थी फैंस से मुलाकात

अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस रविवार भी जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करने आए। हालांकि जान से मारने की धमकियों और लॉरेंस गैंग का टारगेट होने की बात सामने आने के बाद उन्हें बुलेटप्रूफ शील्ड की आड़ में खड़ा किया गया। इस दौरान बेटे अभिषेक बच्चन भी पीछे खड़े, हर हरकत पर नजर रख रहे थे।

बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमिताभ एक बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए।

बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमिताभ एक बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए।

बम की धमकी के बाद जलसा के बाहर बढ़ी सुरक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद ही अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना के तुरंत मुंबई पुलिस प्रशासन ने जलसा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। रविवार को भी दर्शन के दौरान पुलिसकर्मी बैरिकेड्स के पास मुस्तैद रहे और भीड़ पर लगातार नजर बनाए रखी।

तबीयत ठीक नहीं, डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर बताया था कि उन्हें आराम की जरूरत है। उन्होंने लिखा था कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी है।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सेहत को लेकर अपडेट दिया था। बिग बी ने शरीर को ठीक होने के लिए और समय देने की बात कही थी। इसके बावजूद उन्होंने रविवार को फैंस से मिलने की परंपरा नहीं तोड़ी।

____________________

यह खबर भी पढ़ें..

अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का मेल; 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग

अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया।पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।