Headlines

भोजपुर- मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की हत्या कराई:बेटा कहता था- पापा को सब बता दूंगा; पढ़िए आरोपी महिला का कबूलनामा




भोजपुर के तरारी में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या करा दी। वारदात के दौरान नाबालिग की मां घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसके कहने पर ही प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के बेटे की हत्या कर दी थी। नाबालिग की पहचान 14 साल के मोहित राज के रूप में हुई है। उसकी लाश 28 अक्टूबर को करथ-दुर्गपुर गांव के पास बरामद किया गया था। मामले में मृतक की मां मानती देवी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके प्रेमी संतोष सिंह और उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मृतक मोहित के पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू ने 29 अक्टूबर को संतोष सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि संतोष अक्सर उनके घर आता था, जिसका बेटा विरोध करता था। इसको लेकर संतोष ने पहले भी धमकी दी थी। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा मामला मोहित राज दुर्गपुर गांव में रहने वाले सत्येंद्र सिंह और मानती देवी का बेटा था। रविवार को पीरो के एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मोहित की हत्या की साजिश उसकी मां मानती देवी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। डीएसपी के मुताबिक, मोहित राज को अपनी मां मानती देवी के अवैध संबंधों की जानकारी थी। मोहित अक्सर अपनी मां के सामने इस अवैध रिश्ते का विरोध करता था। इस बात को लेकर मोहित और उसकी मां के बीच झगड़ा भी होता था। डीएसपी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध की वजह से ही मानती ने अपने प्रेमी संतोष के साथ मिलकर मोहित की हत्या की योजना बनाई थी। डीएसपी के मुताबिक, मोहित की हत्या के बाद उसकी मां के बार-बार बदलते बयान और उसके हावभास से पुलिस को शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद आरोपी मानती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि वारदात में शामिल उसके प्रेमी और दो अन्य की तलाश की जा रही है। गांव के ही युवक से मृतक की मां का तीन साल से था अफेयर पुलिस के अनुसार, मानती देवी का दुर्गपुर गांव के ही रहने वाले संतोष कुमार सिंह के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। एक ही गांव के होने के कारण संतोष का मानती के घर आना-जाना था। जब भी मानती के पति सत्येंद्र घर पर नहीं होते थे, संतोष मानती के घर आ जाता था। चूंकि मानती का पति सत्येंद्र पेशे से मजदूर है, इसलिए वो अक्सर काम के सिलसिले में सुबह घर से निकल जाता था और देर शाम घर आता था। संतोष के घर आने का मृतक मोहित राज अक्सर विरोध करता था। इस वजह से कई बार उसकी मां ने मोहित की पिटाई भी की थी। मोहित बार-बार अपनी मां से कहता था कि मैं इस बारे में पापा को बता दूंगा। कही सच में मोहित अफेयर के बारे में अपने पिता को न बता दे, इसलिए मानती ने अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम मोहित राज घर से करथ बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान संतोष ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले मोहित के साथ बुरी तरीके से मारपीट की। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया। अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह मोहित राज की लाश बरामद हुई थी। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था मोहित मृतक मोहित तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटा एक भाई रोहित कुमार और बहन डॉली कुमारी है। मोहित आठवीं क्लास का छात्र था। लाश मिलने के बाद मृतक मोहित के पिता सत्येंद्र ने बताया था कि 27 अक्टूबर यानी मंगलवार की शाम 7 बजे मोहित राज करथ गांव स्थित एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम से उसने छह हजार निकाल भी लिए थे। इसके बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे पैसा निकालते हुए देख लिया और उसका पीछा करते हुए उसे दबोच लिया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। देर शाम तक जब मोहित घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन बुधवार खोजबीन के दौरान बिरहर करहा के पास से मोहित का शव बरामद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *