Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में शनिवार को ‘बंगसेना’ नाम के हिंदू संगठन के सैकड़ों समर्थकों और साधुओं ने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन की तरफ एक बड़ा विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा, उनके खिलाफ अत्याचारों को रोकने और जेल में बंद साधु चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग कर रहे थे।

मार्च सियालदह रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पार्क सर्कस इलाके में हाई कमीशन के मुख्य गेट से करीब 100 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं सड़क पर धरना दे दिया। इसी महीने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर यह दूसरा ऐसा प्रदर्शन था।

आज की अन्य खबरें…

UP पुलिस ने नेपाली 453 नागरिकों की को अंतरराष्ट्रीय ठगों से बचाया

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करके नेपाल के 453 नागरिकों (115 महिलाएं और 338 पुरुष) को उनके चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया और वापस उनके घर भेजा।

यह गिरोह नेपाल के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को नौकरी, पढ़ाई और कमाई का झांसा देकर फंसाता था। लोगों को कुशीनगर बुलाकर नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन फीस के बहाने जबरन पैसे ऐंठे जाते थे।

पुलिस ने कसया कस्बे में छापा मारकर इस गैंग के 10 लोगों (8 पुरुष और 2 महिलाएं) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर नेपाली नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है, जिन्होंने फर्जी कागजात के सहारे लोगों को ठगने की बात कबूल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।