Headlines

मंत्री जमा खान ने दिल्ली रैली का विरोध किया:बोले- दीपावली के समय प्रोटेस्ट से आम लोगों को आने-जाने में होगी दिक्कत, व्यापारियों को नुकसान होगा




बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली का विरोध किया है। यह रैली एसआईआर (SIR) को लेकर प्रस्तावित है। कैमूर पहुंचे खान ने मीडिया से बातचीत में इसे जनविरोधी और देशहित के खिलाफ बताया। लोग विपक्ष को सत्ता में नहीं देखना चाहते – मंत्री जमा खान ने कहा कि रैलियों और आंदोलनों से आम लोगों को परेशानी होती है और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल धरातल पर काम करने के बजाय रैली और आंदोलन करते हैं। खान ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच काम करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने दावा किया कि लोग विपक्ष को सत्ता में नहीं देखना चाहते। ”त्योहार के समय आंदोलन करना देशहित में नहीं” दिल्ली के व्यापारियों की ओर से दीपावली के समय रैली टालने की अपील पर खान ने कहा कि त्योहार के समय प्रदर्शन से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा। आम लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन त्योहार के समय आंदोलन करना देशहित में नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *