Headlines

बोचहा-गरहां थाना क्षेत्रों में वाहन अभियान:पुलिस ने 200 से अधिक बाइक की जांच की, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान




बरिय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान,200 से अधिक बाइक की हुई जांच क्राइम कंट्रोल और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बोचहा व गरहां थाना क्षेत्रों में पुलिस की सघन कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बरिय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान शुक्रवार को चलाया गया।अभियान के तहत थाना क्षेत्र सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन रूप से वाहनों की जांच की। गरहां थाना क्षेत्र के गरहां चौक सनाठी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। बरिय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर संबंधित थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। वाहन चालकों के आवश्यक कागजातों के साथ-साथ वाहनों में रखे सामानों की भी जांच की गई। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटा। अभियान के दौरान गरहां थाना क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर मिलाकर 200 से अधिक बाइकों की विशेष रूप से जांच की गई।अचानक चलाए गए इस विशेष जांच अभियान से वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। गरहां थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने विशेष वाहन जांच अभियान की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि बरिय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध नियंत्रण करना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार का विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *