सरायरंजन में किसान की गोली मारकर हत्या:साइकिल से जाते समय किया फायरिंग, कनपटी में लगी बुलेट; अगले महीने थी बेटी की शादी




समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी गांगो राय के 45 वर्षीय पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। कनपटी और पसली में मारी गोली जानकारी के अनुसार, सुबोध राय शुक्रवार देर शाम अपने घर से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 6 से होकर साइकिल पर सवार होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने सुबोध राय को निशाना बनाते हुए उनकी कनपटी और पसली में एक-एक गोली मार दी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बेटी की शादी तय थी मृतक सुबोध राय की पत्नी धर्मशिला देवी अपने वार्ड की निर्वाचित पंच हैं। सुबोध राय अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि अगले ही महीने उनकी बेटी की शादी तय थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। शादी के माहौल के बीच हुई इस अचानक वारदात से घर की खुशियां गम में बदल गईं। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *