Headlines

अररिया को हरा पूर्णिया कॉलेज फाइनल में




भास्कर न्यूज | पूर्णिया चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पूर्णिया कॉलेज ने अररिया कॉलेज को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गत विजेता पूर्णिया कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। शनिवार को फाइनल में उसका मुकाबला फारबिसगंज कॉलेज से होगा।झमाझम बारिश के बीच खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्णिया कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सावित्री सिंह और खेल पदाधिकारी डॉ. मनमोहन कृष्ण मौजूद रहे।अररिया कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में अररिया की पूरी टीम 13.3 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। जवाब में पूर्णिया कॉलेज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 78 रन बना लिए और जीत दर्ज की।
पूर्णिया कॉलेज की जीत में सक्षम सिंह ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में अपने निर्धारित 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में 22 गेंदों पर 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को पूर्णिया कॉलेज और फारबिसगंज कॉलेज के बीच खेला जाएगा। मौके पर अररिया कॉलेज के डॉ. संदेश यादव, पूर्णिया विश्वविद्यालय के खेल प्रशिक्षक अनिल सिंह राठौर, डॉ. सूरज सिंह, अबू फजल, सुनील कुमार, दिव्यांशु, भरत राय, देवन मंडल और बालेश्वर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *