![]()
गयाजी में आज 30 जगहों पर रावण दहन किया गया। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। इसके साथ ही 55 फीट के कुंभकरण और 50 फीट के मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया गया। जिले के 23 थाना क्षेत्रों में कुल 30 स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष, आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समेत जिला व पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। रावण दहन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजरें..
Source link
गयाजी में 60 फीट के रावण का दहन हुआ:शहर के गांधी मैदान में 50 हजार से ज्यादा लोग जुटे; पूरे जिले में 30 जगहों पर कार्यक्रम
