Headlines

बिहार में अक्टूबर लास्ट तक हल्की ठंड महसूस हो सकती:न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, दिन में बदलाव नहीं; बारिश की संभावना कम




बिहार में आज भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसी के साथ अक्टूबर लास्ट तक ठंड का असर धीर-धीरे बढ़ सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। बारिश की संभावना कम रहने से दशहरा मेले और रावण दहन के कार्यक्रमों में मौसम बाधा नहीं बनेगा। नवंबर में ज्यादा ठंड की संभावना बिहार में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास धीरे-धीरे बढ़ सकता है। नवंबर में ठंड का असर ज्यादा महसूस होने की संभावना है। हालांकि, कड़ाके की ठंड कब शुरू होगी, यह आने वाले दिनों में तापमान के रुझान और मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है, जबकि सुबह और शाम मौसम सुहावना रहेगा। पटना में भी मौसम रहेगा सामान्य राजधानी पटना में भी मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा। दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि शाम को खुले स्थानों पर मौसम थोड़ा ठंडा लग सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *