Headlines

पटना में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण:गांधी मैदान में 2.5 लाख से ज्यादा भीड़; बांका में बलि के लिए 1.5 KM लंबी लाइन




विजयदशमी पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकला। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया गया। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी से लगाए गए थे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव मौजूद रहे। इधर बांका के प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बलि देने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबी कतार लगी। एक लाख से अधिक भक्त मंदिर पहुंचे। 20 हजार से अधिक बलि दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *