Headlines

दरभंगा में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता:12 अक्टूबर के बाद से कोई सुराग नहीं; पिता ने 4 युवकों पर अगवा कराने का लगाया आरोप




दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा बीते 12 अक्टूबर 2026 की शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी अक्षय कुमार पासवान, राजन पासवान, साजन पासवान और रौशन पासवान को नामजद किया गया है। पिता ने चारों युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी मामले की जांच और छात्रा की बरामदगी की जिम्मेदारी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक महेश कुमार को दी गई है। पुलिस छात्रा का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बेटी के लिए परेशान हैं परिजन
छात्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। बेटी की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद में उसके पिता लगातार थाने पहुंचकर पुलिस से जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजद आरोपितों की भूमिका और छात्रा के लापता होने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *