Headlines

Astrology Horoscope Tuesday 20 October 2026


28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए मंगलवार, 20 अक्टूबर का दिन कैसा रह सकता है…

अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है)

बिना बात परेशान रह सकते हैं। अज्ञात चिंताएं विचलित कर सकती हैं। लालच देकर आपको उलझाया जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। दोपहर में समय सामान्य रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और काम में मन कम लगेगा। आय में कमी हो सकती है, लेकिन सहयोग प्राप्त होगा। शाम को खर्चों की अधिकता और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आवश्यक सावधानी रखें। शाम के उत्तरार्ध में समय पक्ष में हो जाएगा।

करियर – कारोबारी यात्रा के योग हैं। नौकरी में आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे और कार्यक्षमता में सुधार होगा। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें और किसी भी आकर्षक प्रस्ताव की पूरी जांच करने के बाद ही आगे बढ़ें।

लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हो सकती है। बातचीत में संयम रखें और अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

शुभ अंक – 4, 5, 9, रंग – कत्थई

क्या करें – महाकालिका का पूजन करें।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है)

सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा और आय भी बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और खुशी के समाचार मिल सकते हैं। दोपहर में विरोधियों के कारण परेशानी हो सकती है। मन उदास रहेगा और कार्यों में बाधाएं आएंगी। अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। शाम का समय अनुकूल रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। सहयोग प्राप्त होगा और परिवार का साथ बना रहेगा।

करियर – व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कामकाज में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव करने का विचार आ सकता है। कोई नया अवसर मिलने पर उसके लाभ और जोखिम का आकलन करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से कार्यों में सफलता मिलेगी।

लव लाइफ – प्रेम प्रस्ताव में निराशा मिल सकती है, इसलिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।

शुभ अंक – 2, 4, 6, रंग – केसरी

क्या करें – दुर्गा जी को नमस्कार करें।

अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है)

सुबह का समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। सहायता मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी कमजोर पड़ेंगे। दोपहर में आय में सुधार रहेगा, लेकिन खर्च बने रहेंगे। क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है। वाणी में कठोरता रह सकती है, इसलिए गंभीर विषयों पर सोच-समझकर बोलें। शाम को घर से बाहर रहना पड़ सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है और यात्रा में परेशानी हो सकती है। ऋण संबंधी समस्याएं दूर होने के योग हैं।

करियर – व्यापार में कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और सहकर्मियों के साथ संवाद बनाए रखें। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में आ रही बाधाएं दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, क्रोध और कठोर शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं। साथी की भावनाओं का सम्मान करें और महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर बातचीत करें।

शुभ अंक – 4, 7, 9, रंग – आसमानी

क्या करें – महाकाली का शहद और दही से अभिषेक करें।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है)

आज पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। दोपहर में मन निराश रह सकता है, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। उत्साह में कमी हो सकती है। शाम को कार्यों की अधिकता रहेगी और आय में सुधार होगा। अटके हुए कार्यों में गति आएगी और सहयोग प्राप्त होगा। नए संसाधन मिल सकते हैं। भ्रमण और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। परेशानियों से राहत मिलेगी, प्रभाव बढ़ेगा और लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

करियर – नौकरी में समय की बर्बादी से बचें और अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। व्यापार में लाभ बढ़ने के योग हैं। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

लव लाइफ – प्रेमी से विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। रिश्तों में धैर्य रखें और एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें।

शुभ अंक – 1, 4, 8, रंग – मेहरून

क्या करें – दुर्गा मां के दर्शन करें।

अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है)

सुबह के समय कार्यों की अधिकता रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आय बेहतर बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। शाम को सावधानी बरतें। कार्यों में देरी से परेशानी हो सकती है और वाहन से संबंधित कष्ट संभव है। किसी को उधार देने से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों को टालने के बजाय सावधानी से पूरा करें।

करियर – नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में लापरवाही न करें और आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। नई योजनाओं को लागू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

लव लाइफ – संतान से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता प्रसन्न रहेंगे और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी समझ बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने और प्रियजनों की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 3, 4, 9, रंग – जामुनी

क्या करें – दुर्गा मां के सामने घी का दीपक जलाएं।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है)

सुबह आय अच्छी बनी रहेगी और संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विरोध करने वाले भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। कार्य समय पर पूरे होंगे। दोपहर में विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होंगी और मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य करने में आलस आ सकता है। शाम को मन अनमना रह सकता है और काम के प्रति उदासी महसूस हो सकती है।

करियर – व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। अपनी कार्ययोजना पर ध्यान दें और आलस को काम पर हावी न होने दें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में अत्यधिक अपेक्षाएं विवाद का कारण बन सकती हैं। अपने साथी पर अनावश्यक दबाव डालने से बचें। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समझने और भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता होगी। आपसी संवाद बनाए रखने से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक – 4, 6, 9, रंग – हरा

क्या करें – माता को वस्त्र भेंट करें।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है)

सुबह खर्च अधिक होंगे और व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। नई जगहों पर जाने से बचें। दोपहर में नए रास्ते खुलेंगे और कार्यों में गति आएगी। योजनाएं सफल होंगी। किसी पुराने परिचित से लाभदायक समाचार मिल सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। शाम को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और रहस्यमय विद्याओं को जानने की इच्छा होगी।

करियर – कारोबार में तेजी आएगी और कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में यात्रा या टूर पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें।

लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंध में संयम बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साथी की बातों को ध्यान से सुनें और अपनी भावनाएं शांतिपूर्वक व्यक्त करें। आपसी विश्वास बनाए रखने से रिश्तों में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

शुभ अंक – 2, 4, 7, रंग – नीला

क्या करें – महाकाली को धूप अर्पित करें।

अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है)

दिन अच्छा रहेगा। आय बनी रहेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। सहयोग प्राप्त होगा और परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आय में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। शाम को भी सफलता प्राप्त होगी और शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

करियर – कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक लाभ के अवसरों का लाभ उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में विश्वास बढ़ेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें और एक-दूसरे की भावनाओं को प्राथमिकता दें। परिवार में सुख-शांति बनी रहने के योग हैं।

शुभ अंक – 3, 4, 8, रंग – गुलाबी

क्या करें – दुर्गा मां को फल का भोग लगाएं।

अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है)

सुबह का समय आय में सुधार करेगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कार्यशैली में सुधार आएगा। संतान से सुख प्राप्त होगा और स्थायी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। दोपहर में आय बढ़ेगी और बाधाएं दूर होंगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शाम से कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और आय में कमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। दांत और पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बाएं पैर में चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें।

करियर – व्यापार में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा और नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और समय का उचित प्रबंधन करें। व्यावसायिक निर्णय लेते समय लाभ और जोखिम दोनों का आकलन करें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी और रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। अपने साथी की भावनाओं को समझें और किसी भी गलतफहमी को समय रहते दूर करें। आपसी विश्वास और सहयोग से संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 1, 4, 7, रंग – लाल

क्या करें – दुर्गा मां को इत्र अर्पित करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।