Headlines

किशनगंज में विवाहिता को जबरन जहर पिलाया, ससुर गिरफ्तार:सास-ननद फरार, पति के बुलाने पर मायके से ससुराल आई थी पीड़िता




किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता सबीला खातून के ससुर मो. रफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 8 जून की है। सबीला अपने मायके में थी, जब पति मो. सुलेमान ने उसे ससुराल बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर ससुर मो. रफीक, सास गीथा बेगम और ननद करीना बेगम ने उससे मारपीट की। सास और ननद अभी फरार पीड़िता को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। इसके बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पिता मो. अनारुल की सूचना पर पोठिया पुलिस मौके पर पहुंची। अचेत सबीला खातून को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर सदर अस्पताल किशनगंज रेफर किया गया। होश में आने पर उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई। सास और ननद अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी – पुलिस मामले की जांच और पर्यवेक्षण के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ससुर मो. रफीक को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, सास और ननद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *