Headlines

मोतिहारी के ब्रह्मकुमारी आश्रम में नवरात्र महोत्सव:बच्चों ने दुर्गा-लक्ष्मी का रूप धरकर किया नृत्य; बीके भारती बोलीं- मन के 5 विकारों पर जीत जरूरी




मोतिहारी के रघुनाथपुर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में नवरात्र महोत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश का रूप धारण कर नृत्य और झांकियां प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा। मन के पांच विकारों पर जीत हासिल करने का संदेश कार्यक्रम की आयोजक ब्रह्मकुमारी बीके भारती ने नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि दशहरा मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की याद में मनाया जाता है। बीके भारती ने कहा कि बाहरी बुराइयों के साथ मन के पांच विकारों को भी खत्म करना जरूरी है। ये विकार व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाते हैं और जीवन में अशांति पैदा करते हैं। पूजा के साथ अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने की अपील बीके भारती ने लोगों से अपील की कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के साथ अपने अंदर के विकारों पर भी जीत हासिल करें। तभी इस पर्व का सही अर्थ समझ में आएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक बनाया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और आध्यात्मिक संदेश को भी सराहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *