Headlines

जहानाबाद- 5 साल की बच्ची ने गाई मां दुर्गा स्तुति:कन्या पूजन में अपनी प्रस्तुति से जीता लोगों का दिल, कैमरे के सामने भी दिखा आत्मविश्वास




जहानाबाद के शारदीय नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान घोसी प्रखंड की प्रखंड कॉलोनी निवासी ब्यूटी कुमारी की 5 साल की बेटी ओलिव कश्यप ने मां दुर्गा की स्तुति गाकर लोगों का ध्यान खींचा। कम उम्र में बच्ची की श्रद्धा और एकाग्रता देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। कैमरे के सामने भी पूरे आत्मविश्वास से गाई स्तुति ओलिव ने पूरे श्रद्धाभाव से मां दुर्गा की स्तुति प्रस्तुत की। उसकी भक्ति और प्रार्थना का अंदाज ऐसा था कि लोग उसे एकटक देखते रह गए। कैमरे के सामने भी बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ स्तुति गाई। कन्या पूजन में कन्याओं को देवी का रूप मानकर करते हैं पूजा नवरात्र के आखिरी दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। ओलिव कश्यप वकील शर्मा की नतिनी हैं। बच्ची की प्रतिभा और धार्मिक संस्कारों की लोगों ने सराहना की। इतनी कम उम्र में श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की स्तुति करना वहां मौजूद लोगों के लिए खास अनुभव रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *