Headlines

कैमूर- तालाब में डूबने से युवक की मौत:शौच के लिए गए थे, रविदास मंदिर के पास हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजे की मांग की




कैमूर में चैनपुर थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में तालाब में डूबने से 33 वर्षीय सुजीत राम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी शंकर राम के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन शव लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के चाचा लालमुनि राम ने बताया कि सुजीत राम की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसी दौरान वह शौच के लिए गया था। गांव के दक्षिण दिशा में रविदास मंदिर और पार्क है। मंदिर के ठीक बगल में एक तालाब स्थित है। चाचा के अनुसार, शौच के लिए जाने के दौरान सुजीत अचानक तालाब में गिर गया। पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। चाचा लालमुनि राम ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *