Headlines

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर उमड़ी भीड़:मां सिंहासनी के दर्शन को लगी लंबी कतारें; स्काउट के छात्रों ने संभाली व्यवस्था




गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां सिंहासनी के दर्शन-पूजन के लिए महिला और पुरुष भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन महाअष्टमी पर मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने मां की मंगला आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था। फूलों से सजा मां सिंहासनी का स्वरूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचते रहे। प्रशासन ने संभाली सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था की निगरानी बीडीओ प्रियांशी प्रिया, सीओ सुधीर कुमार ओंकारा, थानाध्यक्ष विभा कुमारी और टीओपी प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। स्काउट के छात्र-छात्राओं ने की श्रद्धालुओं की मदद रवि सिंह के नेतृत्व में स्काउट के छात्र-छात्राएं भी सेवा कार्य में जुटे रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को कतार में रखने और जरूरतमंद भक्तों की मदद करने में सहयोग दिया। प्रशासन और स्काउट के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *