Headlines

लखीसराय में निकली बेलभरनी शोभायात्रा, शहर भक्तिमय हुआ:बड़ी-छोटी दुर्गा माता के मिलन पर उमड़े श्रद्धालु, बेल वृक्ष को दिया निमंत्रण




शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को लखीसराय शहर में बड़ी दुर्गा माता, छोटी दुर्गा माता समेत विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भव्य बेलभरनी शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और माता की डोली के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। पचना रोड चौक पर हुआ माता का मिलन शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पुरानी बाजार, चितरंजन रोड, प्रभात चौक, मुख्य मार्ग और शहीद द्वार होते हुए पचना रोड चौक पहुंची। यहां बड़ी दुर्गा माता का स्वागत और मिलन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा संसार पोखर पहुंची, जहां बेलभरनी की पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेल वृक्ष की पूजा संसार पोखर के पास पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच विधि-विधान से बेल वृक्ष की पूजा की। इस दौरान मां दुर्गा को आमंत्रित करने की रस्म पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर माता का स्वागत किया। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *