Headlines

'सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन'..PK के बयान पर शिकायत:एनकाउंटर पर प्रशांत किशोर ने उठाए थे सवाल; अब केस दर्ज कर एक्शन लेने की मांग




बांकीपुर से जनसुराज के विधायक प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के साइबर थाने में शिकायत दी गई है। प्रशांत किशोर के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, प्रशांत किशोर का एक बयान सामने आया था। जिसमें पीके ने कहा था कि सम्राट चौधरी बिहार में अपराधियों का एनकाउंटर कराते हैं और अपराधियों को गोली मारी जाती है, तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है। पीके के इस बयान को आधार बनाते हुए पटना के साइबर थाने में आवेदन दिया गया है। हालांकि, साइबर डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेकिन रिसीविंग मेरे थाने की है। बयान में कितनी सच्चाई, जांच हो आवेदन में कहा गया है कि वीडियो में प्रसारित बयान की सच्चाई का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आवेदक ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। साइबर थाने के थानाध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि संबंधित वीडियो और बयान की जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी अपराध की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ संबंधित फेसबुक वीडियो का लिंक भी दी गई है। अब जानिए क्या है पूरा मामला बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर लगातार अपने कैंडिडेट के लिए प्रचार कर रहे हैं। प्रशांत किशोर सीतामढ़ी में जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विमोहन के समर्थन में पहुंचे थे। इस दौरान एक निजी होटल के सभागार में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को उनकी जाति देखकर गोली मारी जा रही है। अगर ऐसा नहीं है और अपराध देखकर गोली मारी जा रही है, तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है? प्रशांत किशोर ने दी सफाई प्रशांत किशोर शनिवार को एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने निकले। उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि आपने सीएम सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कही है। इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि बोला कुछ और बना दिया गया कुछ और। उन्होंने कहा, ” आपके कैमरे पर कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी सातवीं फेल हैं, अनपढ़ हैं, अपराधी हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं, इससे कम कुछ नहीं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *