Headlines

दुर्गा-पूजा पर सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस:बेतिया में हुड़दंगियों पर होगा एक्शन, पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया




बेतिया में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर शनिवार को मुफ्फसिल थाना इलाके में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। टीम शहर के कई मुख्य रास्तों से गुजरी इसका मकसद शहर में व्यवस्था बनाए रखना, गलत काम करने वालों को चेतावनी देना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना था। फ्लैग मार्च की अगुवाई अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी और थाना प्रभारी कंचन भास्कर ने की। टीम शहर के कई मुख्य रास्तों से गुजरी। थाना प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि दुर्गा पूजा में पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर भीड़ होती है। शनिवार से भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। शांति से पर्व मनाने का संदेश उन्होंने लोगों से बिना डर के मेले का मजा लेने की अपील की। पुलिस लगातार नजर रख रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। प्रशासन ने आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति से पर्व मनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि पर्व में व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नजर रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस इलाके में सतर्क रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *