Headlines

मधेपुरा में गरबा-डांडिया महोत्सव:महिलाओं-बच्चियों ने बिखेरा जलवा, पारंपरिक परिधानों में दी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां




मधेपुरा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। शुक्रवार की रात शहर के मेन रोड स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान के सामने गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय नृत्य संस्थान डी4डी के बच्चों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक धुनों पर थिरकती प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव का उद्घाटन डॉ. मनीषा भारती, डॉ. गंगेश गुंजन, चंद्रमणि भारती, विपुल राज, सुकेश राणा, अनिल भगत, गुड्डू कुमार, बलराम सिंह ‘बिल्लू’, हरिशंकर सिंह, उमा देवी और राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्यम ओनू ने की। बच्चियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चियों ने गरबा-डांडिया की पारंपरिक धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सामूहिक नृत्य के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। संगीत और नृत्य से सजे कार्यक्रम में देर तक उत्सवी माहौल बना रहा। महोत्सव में भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। नवरात्र के दौरान आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी मिलता है। बड़ी दुर्गा स्थान के सामने आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने शहर में नवरात्र की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से मंच संचालन युवा गायक एवं समाजसेवी सुनीत साना और अक्षय कुमार सोनू ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *