Headlines

पटना के बॉयज हॉस्टल में JEE छात्र का मिला शव:इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेलिंग की बात आई सामने, यूडी केस दर्ज; IIT मुंबई जाने का था सपना




पटना के एक बॉयज हॉस्टल में शनिवार शाम 19 वर्षीय स्टूडेंट की संदिग्ध मौत हो गई। वह पटना में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। मृतक की पहचान सुनील झा के बेटे सत्यम झा के रूप में हुई है। जांच के दौरान सत्यम के मोबाइल में सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब उसके इंस्टाग्राम अकाउंट और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हॉस्टल की कुछ तस्वीर… मौत से 20 घंटे पहले IIT मुंबई की तस्वीर की थी पोस्ट जांच के दौरान सत्यम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत से करीब 20 घंटे पहले की गई एक पोस्ट सामने आई है। इसमें उसने IIT मुंबई की तस्वीर साझा की थी। इसे उसकी आखिरी पोस्ट बताया जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि वह IIT मुंबई में पढ़ाई करने का सपना देख रहा था। पुलिस के मुताबिक, सत्यम के पिता ने थाने में आवेदन दिया है। इसके आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है। FSL टीम ने हॉस्टल के कमरे की जांच की। पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी भी कराई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोस्त से बातचीत में ब्लैकमेलिंग की बात आई सामने पुलिस ने सत्यम के रूम पार्टनर से फोन पर बातचीत की। उसने बताया कि सत्यम ने इंस्टाग्राम पर किसी के परेशान करने की बात कही थी। वह उसे समझाता भी था, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है। दोस्त से बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सत्यम को कौन परेशान कर रहा था और इसका उसकी मौत से कोई संबंध था या नहीं। सत्यम के पिता ने भी किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर शक नहीं जताया है। चार महीने पहले हॉस्टल में रहने आया था सत्यम परिजनों के मुताबिक, सत्यम करीब चार महीने पहले पटना के हॉस्टल में रहने आया था। उसकी मां और दो बहनें दिल्ली में रहती हैं, जबकि पिता गांधी मैदान के पास एक प्रतिष्ठान में मैनेजर हैं। रविवार को सत्यम के शव का PMCH में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल से जुड़ी जानकारी और उसके दोस्तों से मिली जानकारियों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों और कथित ब्लैकमेलिंग के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *