Headlines

कटिहार में महाष्टमी पर 10 हजार महिलाओं ने भरा खोइछा:3 क्विंटल दूध से बनेगी खीर, 700 दुर्गा मंदिरों में पूजा जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम




कटिहार नगर निगम के कई दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। शहर के प्रसिद्ध सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा स्थान, मिर्चाइबाड़ी में महाष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां करीब 10 हजार महिला श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर खोइछा भरा। महिलाएं सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती दिखीं। 3 क्विंटल दूध से बन रहा महाभोग पूजा समिति के अध्यक्ष रवि घोष और सचिव कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि महाष्टमी पर शाम को महाभोग का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 3 क्विंटल दूध से खीर का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। देर शाम श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। 700 दुर्गा मंदिरों में पूजा, सुरक्षा के इंतजाम श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों के साथ महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात हैं। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर भी व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिले में कुल 700 स्थायी और अस्थायी दुर्गा मंदिरों में पूजा हो रही है। इनमें नगर निगम क्षेत्र के 37 पूजा पंडाल शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर और श्रद्धालुओं से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *