Headlines

पटना के डांडिया नाइट में सोनाली राउत का जलवा:गरबा के धुन पर थिरके बच्चे-बुजुर्ग, पवन सिंह के ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’ गाने पर थिरके लोग




पटना के रूपसपुर स्थित महाराजा गार्डन में शुक्रवार शाम डांडिया नाइट में उत्सव का रंग जम गया। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे बच्चे, युवा और बुजुर्ग गरबा और डांडिया की धुन पर देर शाम तक थिरकते रहे। डांडिया नाइट के दौरान लोग हाथों में डांडिया स्टिक लिए म्यूजिक पर जमकर नृत्य किया। पूरा परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहा। सोनाली राउत के मंच पर आते ही बढ़ा उत्साह बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली राउत के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया गया। सोनाली ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और पटना में हो रहे उत्सव की तारीफ की। उनके मंच पर आने के बाद कार्यक्रम का माहौल और जोशपूर्ण हो गया। भोजपुरी से बॉलीवुड गानों तक पर झूमे लोग डांडिया नाइट में गरबा और बॉलीवुड गीतों के साथ भोजपुरी गानों की भी धूम रही। पवन सिंह के लोकप्रिय गीत ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’ पर लोग जमकर झूमे। वहीं, ‘ढोल बाजे’ और ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ जैसे गीतों ने गरबा के रंग को और गहरा कर दिया। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने डांडिया खेलकर और सेल्फी लेकर उत्सव के पलों को यादगार बनाया। रंग-बिरंगे कपड़ों, संगीत और नृत्य से सजा महाराजा गार्डन शुक्रवार शाम नवरात्र के उल्लास में डूबा नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *