Headlines

पटना- दशहरा मेले को लेकर 4 बड़े अस्पताल अलर्ट:85 बेड और 38 वेंटिलेटर रिजर्व, एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर;15 से 20 अक्टूबर तक डॉक्टरों की ड्यूटी,




दशहरा मेले में भीड़ और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पटना के चार बड़े सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इनमें PMCH, IGIMS, NMCH और पटना AIIMS शामिल हैं। घायलों के इलाज के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, कुल 85 बेड और 38 वेंटिलेटर तैयार रखे गए हैं। अस्पतालों को 15 से 20 अक्टूबर तक विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एम्बुलेंस सेवा भी स्टैंडबाय मोड पर रहेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के साथ अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और सर्जिकल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। नेत्र रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन, सर्जरी और त्वचा रोग विभागों के डॉक्टर भी अलर्ट पर रहेंगे। PMCH में 18 से ज्यादा वेंटिलेटर और 105 इमरजेंसी बेड तैयार हैं। IGIMS में 10 बेड और 10 वेंटिलेटर आरक्षित रखे गए हैं। यहां ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। पटना AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में 20 अतिरिक्त बेड पटना AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए 20 अतिरिक्त बेड तैयार रखे गए हैं। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी, त्वचा रोग, मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल तैयार है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। NMCH समेत अन्य अस्पताल भी अलर्ट NMCH में भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी भी दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा न्यू गार्डिनर रोड और गर्दनीबाग अस्पताल को भी सतर्क किया गया है। जरूरत के अनुसार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हादसा होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क दशहरा मेले के दौरान किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने पर लोग संबंधित अस्पतालों के कंट्रोल रूम और अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पटना के सिविल सर्जन योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि सभी अस्पतालों में एम्बुलेंस की एडवांस सेवा स्टैंडबाय पर रहेंगी। शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों एवं चौक चौराहों पर एम्बुलेंस सेवा स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *