Headlines

मृतक धनजि पासवान के परिवार को 4.12 लाख मिले:कैमूर में बहनों की शिक्षा, मंथली पेंशन और नौकरी की व्यवस्था करेगा प्रशासन




कैमूर जिला प्रशासन ने मृतक रंजय कुमार उर्फ धनजि पासवान के परिवार को सहायता दी है। मृतक की माता मीरा कुंवर को 4 लाख 12 हजार 650 रुपये दिए गए। धनजि पासवान की कुछ दिनों पहले भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक की मां को हर महीने 8000 रुपए पेंशन प्रशासन के अनुसार, परिवार को कुल 8 लाख 25 हजार 150 रुपये का मुआवजा मिलना है। आरोप-पत्र दाखिल होते ही बाकी राशि तुरंत दे दी जाएगी। ‘मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना’ के तहत परिवार को 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता मिली है। सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा परिवार के दीर्घकालिक पुनर्वास के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। मृतक की माता को हर महीने 8,000 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्हें स्थानीय आवासीय विद्यालय में सुरक्षा प्रहरी की नौकरी का प्रस्ताव है, साथ ही सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया है। मृतक की बहनों की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें कल्याण विभाग के छात्रावास में दाखिल कराया जाएगा। हर महीने 2,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *