Headlines

मधेपुरा में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव:मेन मार्केट में 21 अक्टूबर की रात तक वाहनों की आवाजाही पर रोक; पार्किंग के लिए जगह तय




मधेपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम से बचने के लिए मधेपुरा शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर की रात तक डाकबंगला चौक (एसडीओ ऑफिस) से पूर्णिया गोला तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। शहर के मुख्य बाजार में दो स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक के साथ संपर्क मार्गों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। मिड-वे होटल, जीवन सदन रोड और स्टेट बैंक रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों से मुख्य बाजार में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पश्चिमी बायपास की ओर से बाजार आने वाले वाहनों की पार्किंग जिला परिषद और डाकबंगला परिसर में निर्धारित की गई है। यहां वाहन खड़े करने के बाद लोग पैदल बाजार की ओर जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्गों का करना होगा इस्तेमाल यातायात प्रतिबंध के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पश्चिमी बायपास जाने के लिए पानी टंकी के समीप से रास्ता निर्धारित किया गया है। वहीं, पूर्वी बायपास जाने के लिए थाना चौक के रास्ते जा सकते हैं। इसके अलावा सुभाष चौक से वंशीधर इलेक्ट्रॉनिक वाली गली होकर भी पूर्वी बायपास पहुंचा जा सकता है। पूर्वी बायपास स्थित बुलेट शोरूम जाने वाले लोग लक्ष्मी मोहल्ला होकर जा सकेंगे। दरअसल, मधेपुरा शहर में दो किलोमीटर के दायरे में चार स्थानों पर दुर्गा पूजा मेला का आयोजन किया जाता है। इस बार रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर परिसर और गौशाला परिसर में रावण दहन का आयोजन होगा। जिसके कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है।
टोटो एवं टेंपो पूर्वी बायपास तक जाएगा एसबीआई रोड और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास की ओर से आने वाले टोटो एवं टेंपो पूर्वी बायपास तक जा सकेंगे। श्रद्धालुओं से अपने वाहनों को एसबीआई बैंक वाली सड़क के किनारे निर्धारित सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर पैदल प्रतिमा दर्शन के लिए जाने की अपील की गई है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। वाहन चालक प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि पूजा के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके। यातायात प्रतिबंध के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पश्चिमी बायपास जाने के लिए पानी टंकी के समीप से रास्ता निर्धारित किया गया है। वहीं, पूर्वी बायपास जाने के लिए थाना चौक के रास्ते जा सकते हैं। इसके अलावा सुभाष चौक से वंशीधर इलेक्ट्रॉनिक वाली गली होकर भी पूर्वी बायपास पहुंचा जा सकता है। पूर्वी बायपास स्थित बुलेट शोरूम जाने वाले लोग लक्ष्मी मोहल्ला होकर जा सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *