![]()
समस्तीपुर सदर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी लालती कुमारी(26) के रूप में हुई है। लालती को तीन बेटियां हैं। हंगामे की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिवार को लोग शव लेकर घर चले गए। प्राइवेट अस्पताल में भेजने का आरोप मृतका की सास जगमाया देवी ने आरोप लगाया कि मौत होने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों ने शव को एंबुलेंस में रखवाकर निजी नर्सिंग होम भेज दिया। एंबुलेंस चालक एक-दो निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पक्ष सामने आने की जानकारी नहीं मिली है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्हें निजी नर्सिंग होम क्यों ले जाया गया, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, महिला की मौत को लेकर डॉक्टरों पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया अपनाएगी।
Source link
समस्तीपुर सदर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत:परिजन ने किया हंगामा; सास ने एंबुलेंस से प्राइवेट नर्सिंग होम भेजने का लगाया आरोप
