![]()
कैमूर में कुदरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय युवक अचानक गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बघा गांव निवासी मनीष कुमार(31) के रूप में हुई है। मनीष बेंगलुरु में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। वह दशहरा पर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेंगलुरु से अपने गांव बघा लौट रहा था। मृतक के भाई गुड्डू यादव ने बताया कि कुदरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय मनीष अचानक गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रेलवे पुलिस ने घायल मनीष को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुदरा पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भभुआ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मनीष के परिवार में पत्नी रेणु कुमारी, बेटी प्रिया कुमारी और बेटा दिवाकर कुमार हैं।
Source link
कुदरा स्टेशन पर गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत:बेंगलुरु से दशहरा मनाने आ रहा था घर, 2 बच्चों का था पिता
