Headlines

मुस्कान से जज ने पूछा-तुम्हें क्या सजा दी जाए:बोली- मेरी बेटी छोटी, उसका ख्याल रखा जाए, फिर चुप हो गई




मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराई गई उनकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट में थोड़ी देर में सजा सुनाई जाएगी। मेरठ कोर्ट में सजा पर बहस पूरी हो चुकी है। जज ने बहस शुरू होने से पहले बुधवार सुबह 10.30 बजे जेल में बंद मुस्कान और साहिल से वीडियो कॉफ्रेंसिंग में उनका पक्ष जाना। जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो। उसने जवाब दिया- मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई। फिर साहिल से पूछा तो वह चुप रहा। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था। जुलाई 2025 में जिला कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया था। सरकारी वकील केके चौबे ने कोर्ट से मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की। वहीं, मुस्कान-साहिल की वकील रेखा जैन ने कहा- मुस्कान की दो बेटियां हैं। माता-पिता बुजुर्ग हैं। कम से कम सजा होनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *