Headlines

नवनीत झा बोले- अभिषेक, देवेश चंद्र ठाकुर का मुखौटा:शिवहर में जाति की राजनीति पर उठाए सवाल, रश्मि गौतम के पक्ष में मांगा वोट




शिवहर में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राजद नेता नवनीत कुमार झा ने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और एमएलसी प्रत्याशी अभिषेक झा पर निशाना साधा। उन्होंने अभिषेक झा को देवेश चंद्र ठाकुर का मुखौटा बताते हुए बलि का बकरा कहा। जाति की राजनीति पर उठाए सवाल नवनीत झा ने 2025 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए जाति आधारित राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के हैं और जाति की राजनीति नहीं करते। उन्होंने सवाल किया कि दूसरे लोग शिवहर आकर जाति की राजनीति क्यों करने लगे हैं। देवेश चंद्र ठाकुर के काम पर उठाए सवाल नवनीत झा ने देवेश चंद्र ठाकुर के पुराने विधान परिषद चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिवहर की जनता ने उस चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें 78 मतों की बढ़त दिलाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि विधान परिषद सदस्य, सभापति और सांसद जैसे अहम पदों पर रहने के बाद देवेश चंद्र ठाकुर ने शिवहर और सीतामढ़ी के लिए क्या काम किया। रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में मतदान की अपील नवनीत कुमार झा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षकों के हितों, वेतन संबंधी मुद्दों और स्नातक मतदाताओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए डॉ. रश्मि विनायक गौतम को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं से एकजुट होकर डॉ. रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी जीत से तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत होगा और शिक्षित वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *