Headlines

'शाम के बाद नाव चलाने पर रखें नजर':वैशाली हादसे पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की सलाह, बोले- बच्चों को अकेले न भेजें




वैशाली में नाव हादसे में 13 लोगों की मौत की दुखद घटना पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शाम के बाद नाव से आने-जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बच्चों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए। किसी भी बच्चे को बिना किसी वयस्क के साथ नाव पर नहीं भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए और इसकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। बच्चों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जाए – सांसद सांसद ने कहा कि वैशाली में हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उन्हें काफी दुख हुआ है। यह बेहद दुखद घटना है, जिसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। ऐसे हादसों से बचाव के लिए जरूरी है कि नाव से आवागमन के दौरान सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन हो और बच्चों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जाए। वैशाली से रहा है पुराना जुड़ाव देवेश चंद्र ठाकुर ने वैशाली से अपने पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे तिरहुत से सांसद रहे और बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे, उस दौरान भी वैशाली के लोगों से उनका लगातार संपर्क रहा। वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। ऐसे में इस हादसे की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नाव से आने-जाने के दौरान, खासकर शाम के बाद, निगरानी जरूरी है। बिना किसी वयस्क के साथ बच्चों को नाव पर भेजने से बचना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *