Headlines

Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी स्कूल परिसरों की जांच कर रहे हैं। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

बच्चों की दवा बताकर बेच रहा था जानवरों का टॉनिक, सूरत में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में पुलिस ने बच्चों की दवा के नाम पर जानवरों का टॉनिक बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह जानवरों के लिए बने हिमालया Liv.52 Protec लिक्विड को छोटी बोतलों में भरकर उन पर बच्चों की दवा Liv.52 Drops के नकली लेबल लगा देता था।

आरोपी पर इस उत्पाद को वास्तविक कीमत से दोगुने दाम पर बेचने का भी आरोप है। मंगलवार को पुलिस और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने गोपीपुरा स्थित शांति‍नाथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 31,195 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों को सलाह दी है कि अगर इस उत्पाद के इस्तेमाल से कोई परेशानी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने प्लेन में सफर के दौरान खास पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगाई

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने उड़ानों में एक खास मॉडल के पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 29 सितंबर के एक आदेश में “MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक” को ले जाने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

यह रोक इस पावर बैंक से जुड़ी आग लगने की हालिया घटना के कारण लगाई गई है।इस घटना या पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

पावर बैंक में आग लगने की हालिया घटना और इससे जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए, DGCA ने कहा है कि इस पावर बैंक को “भारत आने वाली, भारत से जाने वाली या भारत के भीतर किसी भी उड़ान में विमान के अंदर नहीं ले जाया जाना चाहिए – चाहे वह यात्री के सामान (चेक-इन और केबिन बैगेज सहित) के तौर पर हो या कार्गो के तौर पर”।

100 साल की उम्र में वकील को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा

केरल हाईकोर्ट ने पलक्कड़ के वकील पी. बालसुब्रमणियन मेनन को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया है। मेनन 15 अक्टूबर को 100 साल के हो जाएंगे। वे 76 साल से ज्यादा समय से वकालत कर रहे हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है।

हाईकोर्ट के मुताबिक, मेनन जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले पहले वकील हैं, जिन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। आमतौर पर यह दर्जा हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को मिलता रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।