![]()
शेखपुरा जिला पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 50 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल वापस किए। एसपी हिमांशु ने अपने दफ्तर में बुलाकर सभी मोबाइल मालिकों को सम्मान के साथ उनके फोन लौटाए। पोर्टल पर कर सकते IMEI नंबर ब्लॉक इन 50 मोबाइल की कीमत 8 लाख 8 हजार 400 रुपए है। एसपी ने लोगों को सलाह दी कि मोबाइल खोने पर घबराएं नहीं। वे भारत सरकार के पोर्टल पर IMEI नंबर ब्लॉक कर सकते हैं या थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का तीसरा चरण था। इससे पहले 5 अगस्त को 50 मोबाइल (9 लाख 50 हजार रुपए) और 11 सितंबर को 50 मोबाइल (9 लाख 83 हजार रुपए) लौटाए गए थे। अब तक कुल 150 मोबाइल वापस किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 28 लाख 13 हजार 400 रुपए है। पुलिस ने जिला तकनीकी सेल के काम की तारीफ की।
Source link
8.08 लाख के 50 खोए मोबाइल लौटाए:शेखपुरा में चला ऑपरेशन मुस्कान, एसपी ने ओनर्स को सौंपे स्मार्टफोन
