![]()
बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस को सफलता मिली है। के. हाट थाना पुलिस ने एक लॉज से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। यह लॉज संजय कुमार नामक व्यक्ति का है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। लॉज में स्टॉक किया गया था शराब के. हाट थाना पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान एक सटीक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि थाना क्षेत्र के संजय कुमार के लॉज में तस्करी के इरादे से भारी मात्रा में विदेशी शराब को छिपाकर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर त्वरित संज्ञान लिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -1 अभिनव परासर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। लॉज में छापेमारी: 234 लीटर शराब, फ्रिज और बक्से जब्त सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित विशेष टीम ने बिना समय गंवाए चिन्हित लॉज में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 234 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। शराब को छिपाने और भंडारण के लिए इस्तेमाल किए गए दो टीन के बक्से और एलजी कंपनी का एक फ्रिज भी जब्त किया गया है। प्राथमिकी दर्ज, गिरोह के पर्दाफाश के लिए छापेमारी जारी इस पूरे मामले में के. हाट थाना में कांड संख्या 471/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम, 2018 की धारा 30(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन इस बात की गहन जांच कर रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों को की जानी थी। कांड में शामिल सभी अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की सख्त और कठोर कार्रवाई आगे भी अनवरत जारी रहेगी।
Source link
पूर्णिया- लॉज से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त:234 लीटर शराब, फ्रिज और बक्से जब्त; गिरोह के पर्दाफाश के लिए छापेमारी जारी
