Headlines

गोपालगंज- सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से भागा हत्यारोपी:बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को दिया चकमा, हत्या के मामले में विचाराधीन




गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या के मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन बंदी ने बुधवार देर शाम पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पत्रकार किट्टू पाण्डेय ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बंदी के दोबारा पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। बाथरूम जाने के बहाने भागने की कोशिश जानकारी के अनुसार, बंदी साहेब हुसैन उर्फ झामलाल सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। बुधवार देर शाम उसने बाथरूम जाने के लिए सुरक्षा गार्ड से कहा। गार्ड जैसे ही उसे बाथरूम ले जाने के लिए गेट खोलने लगा, वह मौका पाकर भाग निकला। सुरक्षा गार्ड ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सका। इसी दौरान वहां मौजूद पत्रकार किट्टू पाण्डेय ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नानी की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार आरोपी साहेब हुसैन उर्फ झामलाल भोरे थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी अनवर मियां का बेटा बताया गया है। वह कटेया थाना क्षेत्र के बनरहा, बैकुंठपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। आरोप है कि 12 अक्टूबर की रात करीब एक बजे उसने सोई अवस्था में अपनी नानी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात आई सामने पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण उसे इलाज के लिए ननिहाल लाया गया था। घटना की रात वह अपनी नानी के साथ सो रहा था। आरोप है कि उसने बिछावन के नीचे रखे धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। अस्पताल में चल रहा था आरोपी का इलाज गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। पत्रकार की तत्परता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया। अब सवाल है कि कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदी को भागने का मौका कैसे मिला और इस मामले में संबंधित सुरक्षा कर्मियों की क्या जवाबदेही तय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *