![]()
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, आजादपुर स्थित केवल पार्क में रामलीला कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- हर एक राम को मारना होगा। AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके भाषण के वीडियो का एक हिस्सा शेयर किया है। 9 सेकेंड के इस वीडियो में CM रेखा कहती हैं- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा न हो जाए। AAP बोली- हर सनातनी और राम भक्त शर्मिंदा AAP ने भी ऑफिशियल X हैंडल से दिल्ली CM के इस बयान को वीडियो शेयर किया। पार्टी ने लिखा- आज हर सनातनी और राम भक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शर्मिंदा है। यह बेशर्मी की हद है और भाजपा की राम-विरोधी मानसिकता को दिखाता है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका कक्कड़ ने CM रेखा गुप्ता और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- रेखा गुप्ता राम को मार रही हैं, मोदी जी ने पहले ही रामराज्य को मार दिया है। पूरे विवाद पर भाजपा की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
Source link
रेखा गुप्ता ने रावण की जगह राम का नाम लिया:रामलीला कार्यक्रम में बोलीं- हर राम को मारना होगा; AAP ने कहा- यह भगवान का अपमान
