![]()
सहरसा में त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरु और सहरसा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे दक्षिण भारत से कोसी क्षेत्र आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसकी जानकारी रेलवे के डीआरएम कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। यशवंतपुर से 29 नवंबर तक चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर मंगलवार रात 8:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से हर बुधवार को वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे सहरसा से रवाना होकर शुक्रवार शाम 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव यह पूजा स्पेशल ट्रेन मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। त्योहारों के दौरान इस ट्रेन के परिचालन से बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों से कोसी क्षेत्र आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
Source link
बेंगलुरु से सहरसा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक होगा परिचालन, सहरसा से हर बुधवार को चलेगी
